फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants looted more than 18 lakh rupees in Jangpura

Delhi Crime: बाइक में लात मारी, पिस्टल दिखाकर 18.90 लाख लूटे; कंपनी का पेमेंट लेकर जा रहे थे पीड़ित

Thu, 12 Dec 2024 08:46 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Dec 2024 08:46 AM IST
सार

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में बदमाश पिस्टल दिखाकर 1890500 लाख रुपये की ज्यादा नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने लूटपाट व शस्त्र अभिनियम के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
miscreants looted more than 18 lakh rupees in Jangpura
Delhi Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले के पॉश इलाके जंगपुरा में हथियार दिखाकर सरेराह लूटने की बड़ी वारदात सामने आई है। मुंह ढके दो बदमाशों ने पहले चलती मोटरसाइकिल से बैग छीनने की कोशिश की। सफल नहीं हो पाए तो लात मारकर पीडि़तों की मोटरसाइकिल गिरा दी।

विज्ञापन

 
इसके बाद पिस्टल दिखाकर 1890500 लाख रुपये की ज्यादा नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने लूटपाट व शस्त्र अभिनियम के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की है। हालांकि 24 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। चंदरपाल(53) झंडेवाला स्थित एक विज्ञापन कंपनी में काम करते हैं। वह सोमवार को दिन में करीब 12 बजे ऑफिस के राइडर सागर शर्मा के साथ कूचा ब्रिजनाथ चांदनी चौक पहुंचे। यहां पर कंपनी के एकाउंट विभाग में काम करने वाले प्रमोद वर्मा के कहने पर कूचा महाजनी में के. गोपाल नामक व्यक्ति से 1890500 रुपये नकद लिए। इस रकम को लेकर उसने बैग में रख लिया और वसंतकुंज जाने लगा। मोटरसाइकिल राइडर सागर शर्मा चला रहा था। वह पीछे बैठा हुआ था। वह रिंग रोड होते हुए पंत नगर बस स्टैंड जंगपुरा एक्सटेंशन पहुंचे तो सागर ने लंच करने को कहा। उसने लंच करने के लिए मोटरसाइकिल जंगपुर लिंक रोड की तरफ मोड दी। 
विज्ञापन


जब वह रिंग रोड पर जा रहे थे तो कोठी नंबर-12 के सामने दोपहर 1.20 बजे पीछे से काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश बदमाश आए और उससे बैग छीनने की कोशिश की। उसने बैग को कसकर पकड़ लिया। तभी पीछे वाले बदमाश ने पिस्टल नुमा चीज दिखाई और मोटरसाइकिल चला रहे बदमाश ने कहा कि इसे गोली मार दे। इसके बाद पीछे बैठे बदमाश ने उनकी मोटरसाइकिल में जोर से लात मार दी। इससे वह मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर पड़े। दोनों बदमाशों ने मोटरसाइकिल को रोक कर पिस्टल निकाल ली और पिस्टल की नोक पर नकदी से भरा बैग छीनकर ले गए। डर की वजह से उन्होंने शोर नहीं मचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed