{"_id":"5c8187dcbdec2213f52b6ce1","slug":"miscreants-looted-man-after-injured-knife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पहले शख्स को लूटा, फिर पीछा करने पर चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पहले शख्स को लूटा, फिर पीछा करने पर चाकू से गोदा
Fri, 08 Mar 2019 02:36 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मधु विहार में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के साथ लूटपाट की। युवक ने बहादुरी दिखाकर बदमाशों का पीछा किया। तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद युवक बदमाशों तक पहुंच भी गया, लेकिन बदमाश युवक पर चाकू लेकर टूट पड़े। बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा और मरा हुआ समझकर फरार हो गए। गंभीर हालत में पुलिस ने पीड़ित राहुल बिष्ट (27) को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर, घायल राहुल का कहना है कि हमले के दौरान कुछ लोग रुके जरूर थे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस ने राहुल के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राहुल परिवार के साथ गली नंबर-2, वेस्ट विनोद नगर में रहता है। वह गुरुग्राम में एक होटल में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात 3.30 बजे वह अपनी कार से घर पहुंचा था। राहुल ने कार को नरवाना रोड पर खड़ा किया और घर पहुंच गया। घर पहुंचकर उसे कुछ याद आया और कार की ओर दोबारा जाने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने पर्स, मोबाइल और बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। राहुल कार से बदमाशों का पीछा करने लगा। तीन किलोमीटर तक उसने बदमाशों का पीछा किया। अचानक उसकी कार बंद हो गई।
बदमाशों ने उसे अपने पीछे आते देखकर बाइक वापस घुमाई। कार के पास पहुंचते ही बदमाश राहुल पर टूट पड़े। बदमाशों ने उसे पीटने के दौरान चाकू से हमला कर दिया। बदमाश उसे बेहोशी की हालत में मरा हुआ समझकर फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।