फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants looted earrings and anklets from two women who were out on a morning walk In Ghaziabad

गाजियाबाद में लूट: मार्निक वॉक पर निकलीं थी दो महिलाएं, बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिए कुंडल और पाजेब

Tue, 15 Apr 2025 06:33 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: श्याम जी. Updated Tue, 15 Apr 2025 06:33 PM IST
सार

गाजियाबाद में  बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर मॉर्निग वॉक पर निकलीं दो महिलाओं लूटपाट की। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
miscreants looted earrings and anklets from two women who were out on a morning walk In Ghaziabad
पीड़ित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर में रावली गढ़ी कुम्हैड़ा मार्ग पर ईंट भट्टे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर मॉर्निग वॉक पर निकलीं दो महिलाओं से सोने के कुंडल व पाजेब लूट ली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रावली कलां गांव निवासी सुभाष त्यागी किसान हैं और बिजेंद्र त्यागी की गांव में परचून की दुकान है। सुभाष त्यागी की पत्नी शशि और बिजेंद्र त्यागी की पत्नी लोकेश सुबह करीब सवा पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। रावली गढ़ी कुम्हैड़ा मार्ग पर ईट भट्टे के पास पहुंची तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले की महिलाएं कुछ समझती बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर दोनों महिला के सोने के कुंडल व चांदी की पाजेब लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आराम से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया और सूचना अपने परिवार के लोगों को दी। वारदात रावली पुलिस चौकी से करीब एक किमी की दूरी पर हुई। एसीपी का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed