फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Offer of help for food and water received from London for protesting students

Delhi NCR News: आंदोलनकारी छात्रों को भोजन-पानी के लिए लंदन से मदद की पेशकश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
-ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से भी पहुंचाया जा रहा पानी
विज्ञापन


ललित कौशिक

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर आंदोलन जारी है। जामिया प्रशासन ने कैंटीन और गेट बंद कर रखे है। ऐसे में भूख हड़ताल पर बठे छात्रों के समर्थन में बैठे आंदोलनकारी छात्रों को भोजन-पानी की दिक्कत न उसके लिए लंदन से मदद की पेशकश की गई है। साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से भी पानी की बोतल की बुकिंग की जा रही है। पानी और खाने की मदद के लिए जामिया के प्रोटेस्टर्स के साथ हम है संदेश का एक पोस्टर भी जारी किया गया है।

इस पोस्टर में पानी और खाना पहुंचाने के लिए नंबर भी जारी किया गया है। वहीं लंदन में रहने वाले जामिया के एल्युमनाई छात्र असद ने आंदोलनकारी छात्रों की मदद के लिए सोशल मीडिया मंच पर सूचना जारी की है। इसमें छात्र ने आंदोलन से जुड़े अधिकृत भारतीय बैंक खाते की जानकारी और यूपीआई आईडी मांगी है। जिससे जामिया एलुमनाई यूके समूह के छात्र मिलकर आंदोलनकारी छात्रों के लिए भोजन, पानी का पानी और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था में योगदान दे सकें।
विज्ञापन


वहीं जामिया छात्र संघ बहाली को लेकर जारी आंदोलन को लेकर सोमवार को पूर्व छात्रों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों, वकील आगे आए है। इस संबंध में जामिया के गुलमोहर एवेन्यू में सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने कैंपस में लोकतांत्रिक माहौल बनाए रखने और छात्रों को निर्वाचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। साथ ही कैंपस में आईटीबीपी की तैनाती को लेकर भी सवाल किए। वक्ताओं ने प्रशासन से आंदोलनकारी छात्रों के साथ पारदर्शी और सार्थक संवाद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed