{"_id":"6adf6bd516fbac8ef004b91e","slug":"the-face-of-jhilmil-industrial-area-is-set-to-change-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2497-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
सड़कों की मरम्मत और सीएंडडी मलबा हटाने को मंजूरी, कारोबार को मिलेगी रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीएसआईआईडीसी) ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रशासन ने झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से क्षेत्र की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।
झिलमिल दिल्ली के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। यहां रोजाना हजारों व्यावसायिक वाहनों, उद्यमियों और श्रमिकों की आवाजाही होती है। लंबे समय से सड़कों पर गहरे गड्ढे और खराब रास्ते लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। प्रस्तावित कार्य के तहत सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी और गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाया जाएगा। इससे वाहनों को नुकसान कम होगा और माल की ढुलाई में भी तेजी आने की उम्मीद है।
सीएंडडी मलबे से मिलेगी मुक्ति
क्षेत्र में जगह-जगह जमा निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) मलबा भी बड़ी समस्या है। परियोजना के तहत सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाया जाएगा। इससे रास्ते अधिक साफ और सुगम होंगे तथा धूल और प्रदूषण में कमी लाने में मदद मिलेगी। स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि इन कार्यों से औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर माहौल बनेगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।