फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The teachings of Maharishi Valmiki are an inspiration for humanity: Indraj

Delhi NCR News: महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणाः इन्द्राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती पर दिया सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज में समानता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। दिल्ली सरकार के अनुसूचित जाति मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने सोमवार को वाल्मीकि जयंती पर आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए ये संदेश दिया। उन्होंने मंदिरों में दर्शन-पूजन कर दिल्ली सहित देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


मंत्री ने चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क में आयोजित सत्संग, हवन और भंडारे में भाग लिया। इसके बाद लाल किला स्थित माधो दास पार्क में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल होकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में दुर्गा पंडित दास को महर्षि वाल्मीकि आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंत्री त्रिलोकपुरी में आयोजित संत, सामाजिक समरसता एवं सद्भावना यात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने सत्य, न्याय, करुणा और सदाचार के आदर्श जन-जन तक पहुंचाए। उनकी शिक्षाएं समाज के हर वर्ग के सम्मान, सेवा और उत्थान की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed