फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants looted 2 crore rs jewellery in sahibabad

ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े डकैती, बोरी में भरकर लूट ले गए 2 करोड़ के जेवरात

Thu, 15 Nov 2018 06:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 15 Nov 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted 2 crore rs jewellery in sahibabad
jewellery loot - फोटो : amar ujala

साहिबाबाद थाने से मात्र 200 मीटर दूरी पर श्याम पार्क मेन में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने ज्वेलरी की दुकान में डकैती डाली। गहने बेचने के बहाने बदमाश ज्वेलरी की दुकान में घुसे थे, जो पिस्टल के बल पर हीरे और सोने के गहने लूटकर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


आईजी मेरठ, एसएसपी, एसपी सिटी ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमें लगाई गई हैं। रिपोर्ट डकैती में दर्ज की गई है। घटना के बाद से व्यापारियों में गुस्सा है।
विज्ञापन


लाजपतनगर निवासी राहुल वर्मा और पटेल नगर निवासी बंटी उर्फ मनीष की प्रेम श्री ज्वैलर्स के नाम से श्यामपार्क मेन में ज्वेलरी की दुकान है। बंटी राहुल के जीजा हैं। बुधवार दोपहर राहुल कर्मचारी सूरज के साथ दुकान पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बदमाशों में दो पिस्टल लेकर दुकान में घुसे

उस दौरान मनीष गाजियाबाद गया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे दुकान पर लाल रंग की बाइक पर आए दो युवक से बैग टांगे दुकान में घुसे। हेलमेट उतारते हुए युवक ने राहुल से सोना बेचने की बात कही। इससे पहले कि राहुल कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दी। दूसरी काली बाइक पर आए तीन बदमाशों में दो पिस्टल लेकर दुकान में घुसे। 

दोनों राहुल और सूरज को गन प्वाइंट पर ले लिया, जबकि दो ने प्लास्टिक की बोरी में दुकान में रखे लॉकर से सारे डायमंड और जेवरात डिब्बे सहित भर लिए। पांचवें बदमाश ने दुकान के सामने किसी को खड़े नहीं होने दिया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की ओर भाग गए। भागते समय बदमाशों ने लोगों को डराने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की, लेकिन वह मिस हो गई। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। सराफ राहुल का कहना है कि करीब दो करोड़ के जेवरात लूटे गए हैं। उधर, एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि अभी लूटे गए माल की कीमत आंकी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed