फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants killed businessman by slitting his throat with a surgical blade

दिल्ली: चना खरीदने की बात कर घर में घुसे बदमाश, सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर कारोबारी की हत्या

Tue, 29 Mar 2022 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Mar 2022 11:17 PM IST
सार

दिल्ली के वेलकम इलाके में बदमाशों ने मूंगफली-चना कारोबारी की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाश चना खरीदने की बात कर घर में घुसे थे। कारोबारी माल दिलाने के लिए ले जाने लगा तभी एक नकाबपोश बदमाश ने पीछे से गला रेत दिया ।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कारोबारी जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
miscreants killed businessman by slitting his throat with a surgical blade
ब्लेड से गला रेतकर व्यापारी की हत्या - फोटो : google

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने मूंगफली-चना कारोबारी की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। कारोबारी के कर्मचारी उनको जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव बिसौली, बदायूं के रहने वाला भूरे खान अपने कर्मचारियों के साथ छज्जूपुर में किराए के मकान में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी फरजाना के अलावा दो बेटे और दो बेटिया हैं। इनका परिवार गांव में रहता है। भूरे वेलकम इलाके में चने और मूंगफली का कारोबार करते थे। भूरे के भतीजे शाहरुख ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे उसके चाचा अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान दो नकाबपोश बदमाश भूरे खान के घर में घुस गए। इन्होंने भूरे से कहा कि वह चने खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बात पर भूरे ने कहा कि चने घर में नहीं मिलेंगे। बाहर उसके कर्मचारी मौजूद हैं, वह उनको चने दिलवा देंगे। यह कहकर भूरे घर से बाहर निकलने लगे। इस दौरान पीछे चल रहे एक बदमाश ने अचानक सर्जिकल ब्लेड निकालकर उनका गला रेत दिया। हमले के बाद हत्यारे फरार हो गए। भूरे खान वहीं गिर गए। शोर-शराबा हुआ तो कर्मचारी उनको जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कारोबारी के कर्मचारियों के अलावा उनके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed