{"_id":"6735f26d85ee55d20d04e475","slug":"miscreants-held-woman-hostage-and-beat-her-in-jp-greens-society-in-greater-noida-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: जेपी ग्रींस में दबंगों ने महिला को बंधक बनाकर पीटा, फ्लैट से निकाला बाहर और सामान पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: जेपी ग्रींस में दबंगों ने महिला को बंधक बनाकर पीटा, फ्लैट से निकाला बाहर और सामान पर किया कब्जा
Thu, 14 Nov 2024 06:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 14 Nov 2024 06:22 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रींस सोसाइटी में रहने वाली महिला को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। दबंगों ने उसे उसी के फ्लैट से बेदखल कर दिया और उसके फ्लैट व सामान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की हाई प्रोफाइल सोसाइटी जेपी ग्रींस में रहने वाली महिला को बंधक बनाकर पिटाई के बाद फ्लैट से बाहर निकालकर घर के सामान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मैरी एन नाईट ने केस बीटा-2 कोतवाली में दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह फ्लैट संख्या 301 टावर-3 कैस्टिल कोर्ट जेपी ग्रींस में अपने परिवार के साथ रहती हैं। वहीं, फ्लैट मालिक आरोपी पारस टियरा सेक्टर-137 में रहते हैं। पीड़िता के पति ने 4 जनवरी 2019 को आरोपी से फ्लैट को किराये पर लिया था। पीड़िता द्वारा प्रत्येक माह समय पर किराया अदा किया जाता रहा। मार्च 2020 में आरोपी ने पीड़िता से कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। वह फ्लैट की बैंक ईएमआई भरने की स्थिति में नहीं हैं। अगर फ्लैट की ईएमआई जमा नहीं की तो बैंक फ्लैट को नीलाम कर देगा। फ्लैट की ईएमआई भरने के लिए धनराशि की माग की गई।
विज्ञापन
निवेदन पर पीड़िता के पति ने मार्च 2020 में आरोपी को 6 लाख 50 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए। लगातार ईएमआई के लिए पीड़िता के पति द्वारा पैसे विपक्षी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता रहा। मार्च-2021 में आरोपी ने पीड़ित से निवेदन किया उसको पैसों की जरूरत है, जिस कारण वह अपना फ्लैट बेचना चाहता है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 1 मार्च 2021 को फ्लैट को खरीदने का सौदा एक करोड़ सत्तर लाख रुपये में हुआ। सौदे के तहत पीड़ित के पति ने एक करोड़ दो लाख दो हजार 913 रुपये 16 मार्च 2020 से 9 फरवरी 2023 तक अदा किए। शेष धनराशि लीज डीड के निष्पादन के समय अदा की जानी थी।
विज्ञापन
आरोपी से फ्लैट की लीज डीड कहा तो वह घुमाता रहा। 27 सितंबर 2024 को आरोपी फ्लैट पर आया और पीड़िता को फ्लैट से बेदखल करन चाहा। 6 अक्तूबर को भी आरोपी ने धमकी दी थी। मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 11 नवंबर को आरोपी अपनी पत्नी और अन्य लोगों क साथ फ्लैट पर आया। सभी दरवाजा व लॉक तोड़कर फ्लैट में घुस गए। पीड़ित को बंधक बनाकर अभद्रता की। फ्लैट में रखे बेटी की पढ़ाई के 20 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी, हीरे की करीब 30 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली।
शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाया। उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को किसी तरह वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। मगर पीड़िता के घर का का सामान, बेटी की किताबें फ्लैट में रखी हैं। घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। कोतवाली प्रभारी विद्युत गोयल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।