फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants gun shoot our gang for money

लूट के पैसों के बंटवारे से असंतुष्ट बदमाशों में चली गोली, गैस कटर से एटीएम काटकर लाए थे बदमाश

Sat, 18 May 2019 11:49 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हथीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हथीन Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Miscreants gun shoot our gang for money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

एटीएम लूट के पैसों के बंटवारे से असंतुष्ट बदमाशों में गोली चल गई। इसमें दो बदमाश घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों में से एक बदमाश को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरे का उपचार गुरुग्राम के अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। यह बदमाश लूट की राशि को बहीन थाना क्षेत्र के गांव कोट के निकट बांट रहे थे। इस बीच इनमें झगड़ा हो गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह बदमाश राजस्थान के जिला भरतपुर अंतर्गत गोपालगढ कस्बे से बुधवार की रात एक एटीएम को गैस कटर से काटकर रफूचक्कर हो गए। इस एटीएम में सोमवार को करीब 42 लाख रुपये डाले गए थे। एटीएम लूट के समय  चौकीदार किसी काम से घर चला गया और सुबह जब वापिस लौटकर आया तो एटीएम मशीन खुली पड़ी देख उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जला दिए थे इस कारण फुटेज भी रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। हालांकि इस एटीएम कि कितनी राशि थी इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि यह बदमाश बहीन थाना क्षेत्र के गांव कोट और रनियाला खुर्द उर्फ झांडा के बीच लूट की राशि का बंटवारा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी बंटवारे के दौरान किसी बात पर इनमें विवाद हो गया। बदमाशों ने एक दूसरे पर गोलियां चला दी। गोलियां चलने से दो बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों से एक बहीन थाना क्षेत्र का और दूसरा बदमाश सबरस गांव का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक सबरस गांव निवासी बदमाश को घायल अवस्था में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में दाखिल कराया गया था। जिसकी भनक राजस्थान पुलिस को लगी। राजस्थान पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल से उक्त बदमाश को अपनी हिरासत में ले लिया है।  जबकि दूसरे बदमाश का उपचार गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा है। 


बहीन पुलिस ने की गोलीबारी की पुष्टि 
इस संदर्भ में बहीन थाना के सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने पुष्टि करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बदमाशों के बीच आपस में गोली चली हैं और राजस्थान पुलिस इस मामले की जांच के लिए मौके पर आई थी। राजस्थान पुलिस ही इस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed