फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants fired on businessman Ashok Kumar Yadav in Ghaziabad

UP: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर की 5 राउंड फायरिंग, पेट और जांघ में लगी गोली; भतीजे ने बताई पुरानी रंजिश

Sat, 23 Mar 2024 10:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 23 Mar 2024 10:02 PM IST
सार

गाजियाबाद में रोडी बदरपुर के कारोबारी अशोक कुमार यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। अशोक के भतीजे और आसपास के लोगों ने उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया है। भतीजे की तहररी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Miscreants fired on businessman Ashok Kumar Yadav in Ghaziabad
कारोबारी अशोक कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम बी ब्लॉक में शनिवार शाम करीब पोने सात बजे रोडी बदरपुर के कारोबारी अशोक कुमार यादव (40) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। अशोक के एक गोली पेट में और एक गोली जांघ में लगी है। आनन-फानन में उनके भतीजे और आसपास के लोगों ने अशोक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। अशोक के भतीजे पुनीत ने बताया कि तीन बाइक बदमाश आए थे। उन्होंने पांच राउंड फायरिंग की थी। उसी समय वह चाचा के साथ दुकान के पास घूम रहे थे। पुरानी रंजिश में हमला करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


इंदरगढ़ी के रहने वाले अशोक कुमार यादव का गोविंदपुरम बी ब्लॉक में रोडी बदरपुर का कारोबार है। अशोक कुमार के दो बेटे हैं। भतीजे पुनीत ने बताया कि शनिवार शाम वह चाचा के साथ दुकान पर थे। उनका सहायक गाड़ी साफ कर रहा था। घूमते हुए तीन बाइक पर 6 से 7 लोग आए और उन्होंने चाचा पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। चाचा के दो गोली लगी हैं। गोली लगने के बाद चाचा जमीन पर गिर गए। इतने में बदमाश भाग गए। उनका आरोप है कि उन्होंने बाइक सवार हमलावरों को पहचान लिया। वह उनके ही गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


पुनीत का आरोप है कि अभिषेक ने फायरिंग की थी। सभी के हाथ में तमंचे थे। मामले में उन्होंने सात लोगों के नाम पुलिस को दिए हैं। आरोप है कि अभिषेक, विवेक, कुणाल, ऋषभ, सचिन, अनेक और अवधेश ने हमला किया था। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर ली जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम दिए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश में हमला करने की बात सामने आई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed