{"_id":"66f6d9df4e4e8fffb007e2bf","slug":"miscreants-fired-20-to-25-rounds-at-showroom-in-delhi-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नारायणपुर: बदमाशों ने शोरूम पर की अंधाधुंध फायरिंग, मांगी पांच करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नारायणपुर: बदमाशों ने शोरूम पर की अंधाधुंध फायरिंग, मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
Fri, 27 Sep 2024 09:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:46 PM IST
सार
दिल्ली में बदमाशों ने शोरूम पर कई राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। बताया जा रहा है इस मामले में बड़ी रकम की रंगदारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन
firing
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में बदमाशों के द्वारा शोरूम पर फायरिंग करने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार देर शाम पश्चिमी दिल्ली के नारायणा थाना इलाके में एक शोरूम पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। बताया जा रहा है कि 20 से 25 राउंड गोलियां दागी गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। इस मामले में बड़ी रकम की रंगदारी भी मांगी गई है। कितने की रकम मांगी गई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है की रकम पांच करोड़ है।
विज्ञापन
यह वारदात कार स्ट्रीट शोरूम पर हुई है, जो नारायणा रोड गोस्वामी-गिरधारीलाल रियाद पर है और इस शोरूम से कुछ दूरी पर आगे जाकर नारायण थाना भी है। गोलियां चलने के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस के अलावा, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, जिले के आपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
अभी तक की छानबीन में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह फायरिंग डराने के लिए की गई है। गौरतलब है की कुछ समय पहले तिलक नगर में भी इसी तरह कार शोरूम पर फायरिंग की गई थी। और कई राउंड गोलियां चलाई गई थी।।
विज्ञापन