{"_id":"636a9c175006bd695b17da5f","slug":"miscreants-fire-on-policemen-in-delhi-constable-narrowly-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा हवलदार, वारदात के इरादे से घूम रहे थे दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा हवलदार, वारदात के इरादे से घूम रहे थे दो बदमाश
Wed, 09 Nov 2022 12:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:07 AM IST
सार
एक संदिग्ध भागने में कामयाब हो गया जबकि हवलदार ने सुल्तानपुरी निवासी मुन्ना लाल को दबोच लिया। पकड़ने जाने पर मुन्नालाल ने अपने जेब से पिस्टल निकालकर प्रवीण को निशाना बनाकर गोली चला दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केएन काटजू मार्ग इलाके पकड़े जाने पर एक बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इससे हवलदार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केएन काटजू मार्ग थाना में तैनात हवलदार प्रवीण और सिपाही अंशुल सोमवार रात इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को घूमते हुए देखा। पुलिसकर्मियों ने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एक संदिग्ध भागने में कामयाब हो गया जबकि हवलदार ने सुल्तानपुरी निवासी मुन्ना लाल को दबोच लिया। पकड़ने जाने पर मुन्नालाल ने अपने जेब से पिस्टल निकालकर प्रवीण को निशाना बनाकर गोली चला दी। हवलदार ने खुद को बचाते हुए आरोपी के हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह वारदात करने के इरादे से इलाके में घूम रहे थे। बदमाश ने अपने साथी का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।