फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants destroy a statue in aashram people angry police investigation going on

बुलंदशहर: असामाजिक तत्वों ने मूर्ति खंडित कर आश्रम में लगाई आग, लोगों में रोष

Tue, 03 Nov 2020 11:01 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर (बुलंदशहर) Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 03 Nov 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
miscreants destroy a statue in aashram people angry police investigation going on
नई मूर्ति स्थापित की गई - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के खुर्जा रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में लगी मूर्ति को खंडित कर असामाजिक तत्वों ने आश्रम में आग लगा दी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। वहीं, पुलिस ने आश्रम में संत की नई मूर्ति की स्थापना करा दी है।  

विज्ञापन


शिकारपुर में मोहल्ला खेड़ा के पास खुर्जा रोड पर स्वर्ग आश्रम में दो मूर्तियां लगी हुई हैं। आश्रम में सैलानी बाबा रहते हैं। रविवार की रात करीब 11 बजे आश्रम स्थित मूर्ति असामाजिक तत्वों के द्वारा खंडित कर दी गई। साथ ही झोपड़ी में आग लगा दी गई। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और सीओ गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच पड़ताल की। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आला अफसरों तक मामले की शिकायत पहुंची तो उन्होंने खंडित मूर्ति को वहां से हटवा कर नई मूर्ति की स्थापना करा दी। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभासद चरण सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ मूर्ति खंडित करने और आश्रम की झोपड़ी में आग लगाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed