{"_id":"5d2153fd8ebc3e6ccd345e10","slug":"miscreants-assult-youth-late-night-tried-to-hang-him-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः अंधेरी रात में घर में घुसकर की मारपीट, युवक को फांसी लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः अंधेरी रात में घर में घुसकर की मारपीट, युवक को फांसी लगाने की कोशिश
Sun, 07 Jul 2019 07:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2019 07:37 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
नोएडा सेक्टर 127 के बख्तावरपुर गांव में बीती रात करीब 12.30 बजे इनोवा सवार चार बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर रंगीला नाम के युवक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक को फांसी लगाने की भी कोशिश की लेकिन पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। गांव वालों ने इकट्ठा होकर बदमाशों को घेर लिया और पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को इनोवा कार के साथ लिया हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम में पीड़ित को आंख और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। कुल मिलाकर पड़ोसियों की सूझबूझ से रंगीला की जान बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन