फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants arrested by police after encounter in Noida

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट की कार व तमंचा बरामद

Tue, 05 Mar 2019 08:47 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Miscreants arrested by police after encounter in Noida
यूपी पुलिस

कोतवाली फेज टू क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से लूट की कार व तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस बदमाश के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगा रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कोतवाली फेज टू पुलिस ने याकूबपुर के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पहासू, बुलंदशहर निवासी शहजाद के रूप में हुई है। इस पर पचास हजार रुपये का इनाम है और नोएडा पुलिस का वांटेंड है। वर्ष 2017 में कोतवाली सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से लूट हुई थी। उसमें यह शामिल था। 
विज्ञापन


आरोपी शहजाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर से लेकर कई शहरों में लूट, हत्या जैसी बड़ी वारदात में शामिल रहा है। अभी तक इस पर 25 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी नोएडा पुलिस को मिली है। इसके पास से बरामद स्विफ्ट कार भी लूट की है। पुलिस के मुताबिक, यह कार दिल्ली के आनंद विहार इलाके से 26 फरवरी को लूटी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों से करता था लूट

एसएसपी ने बताया कि शहजाद नोएडा सहित एनसीआर के शहरों में सक्रिय था। यह अपने लोगों के साथ बाइक व कार से निकलता था और राहगीरों से गन प्वाइंट पर नकदी, मोबाइल लूट लेते थे। शहजाद खास तौर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में सक्रिय रहता था। यहां कंपनी व फैक्ट्री आने जाने वाले कर्मचारियों की रेकी कर लूट करते थे।

फिर शुरू हुआ एनकाउंटर का दौर
फरवरी में जनपद में अपराध का ग्राफ चरम पर था। इसके बाद फिर से नोएडा में एनकाउंटर का दौर शुरू हो गया। पिछले सप्ताह कोतवाली सेक्टर-20 इलाके में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए थे। इनमें दो बदमाशों को गोली लगी थी। अब मंगलवार को शहजाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पिछले वर्ष 2018 में गौतमबुद्धनगर एनकाउंटर के मामले में प्रदेश भर में शीर्ष पर था।

एसएसपी, वैभव कृष्ण ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ में पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश नोएडा पुलिस का वांटेड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed