'तीसरी आंख' से आए पकड़ में: पैरोल पर बाहर आए बदमाश ने की थी दो करोड़ की लूट, स्कूटी से कार टच कर दिया था वारदात को अंजाम
नवनीत ने पुलिस को बताया कि उन्हें पैसे की जरूरत थी। इस दौरान उन्हें चांदनी चौक में एक सियाज कार की डिग्गी में चार लोगों को तीन भारी बैग रखते देखा। उसके बाद वह अपने साथियों के साथ कार का पीछा करने लगे। रोहिणी सेक्टर 24 के पास उसने अपनी स्कूटी से कार को ओवरटेक किया और चालक से झगड़ा कर कार से पैसे निकालकर भाग गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुध विहार में पैरोल पर जेल से बाहर आए बदमाश ने साथियों के साथ की थी कारोबारी के कर्मचारी से दो करोड़ की लूट। बदमाशों ने कारोबारी के कार से बाइक टकराने का बहाना कर डिग्गी से पैसे लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों की पहचान की और वारदात में शामिल चार बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को वृंदावन से गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 1.80 करोड़ बरामद कर लिए हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अशोक विहार निवासी दीपक, पावी सादतपुर लोनी निवासी शान मोहम्मद और संतनगर बुराड़ी निवासी नवनीत गौरी के रूप में हुई है। जबकि लोनी का रहने वाला चौथा आरोपी नाबालिग हो सकता है। पुलिस उसके उम्र की जांच कर रही है। 29 मार्च को ख्याला के जय श्री बांके बिहारी ट्रेडर्स के कर्मचारी नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने लूटपाट की शिकायत की। उसने बताया कि वह चालक धर्मेंद्र के साथ चांदनी चौक से कार में पैसे लेकर आ रहा था। बुध विहार इलाके में एक स्कूटी सवार ने उन्हें रोक लिया और स्कूटी में कार टच करने का बहाना कर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान कुछ अन्य लोग आए और कार की डिग्गी से रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि डिग्गी में 1.97 करोड़ रुपये थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद जिले की कई टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और चांदनी चौक के उस जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जहां से पीड़ितों ने पैसे लिए थे। सीसीटीवी से पुलिस को दीपक कुमार के वारदात में शामिल होने का सुराग मिला। तकनीकी जांच में पुलिस को उसके वृंदावन में होने की जानकारी मिली।
पुलिस की एक टीम वृंदावन पहुंचकर वहां के करीब दो सौ से अधिक होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला को खंगाला। जिसमें पुलिस को 2 अप्रैल को बदमाश एक होटल से कार से निकलता हुआ दिखा। करीब आठ से दस किलोमीटर तक पीछा कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली और अपने साथियों के बारे में बताया। पुलिस ने दीपक के निशानदेही पर नवनीत को बहादुरगढ़ और शाहबाद कुरुक्षेत्र से शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने नाबालिग बदमाश को पकड़ लिया।
पैसों की जरूरत होने पर दिया वारदात को अंजाम
नवनीत ने पुलिस को बताया कि उन्हें पैसे की जरूरत थी। इस दौरान उन्हें चांदनी चौक में एक सियाज कार की डिग्गी में चार लोगों को तीन भारी बैग रखते देखा। उसके बाद वह अपने साथियों के साथ कार का पीछा करने लगे।
रोहिणी सेक्टर 24 के पास उसने अपनी स्कूटी से कार को ओवरटेक किया और चालक से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उनके साथी भी मौके पर पहुंच गए। साहिल ने पत्थर से दरवाजे का शीशा तोड़ा और कार की डिग्गी खोली। अन्य साथियों ने डिग्गी से बैग निकाल कर सभी भाग गए। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और मोटरसाइकिल को लावारिस छोड़कर लूटे गए पैसे को अपनी स्विफ्ट कार में बांट लिया।
फिर सभी सभी फरार हो गए। नवनीत से सभी साथी को 32-32 लाख रुपये देने के बाद बाकी रकम अपने पास रख लिया। पुलिस ने सभी बदमाशों के पास से 1.80,73,500 रुपये बरामद कर लिया। पुलिस बाकी रकम बरामद करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक दो मामलों में वांछित है। जबकि लूट के एक मामले में वह पैरोल पर जेल से निकला था। दीपक दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर चुका है और कई कारोबार में हाथ आजमाने के बाद 2018 से बेरोजगार था। शान मोहम्मद की दीपक से जेल में मुलाकात हुई थी। उस पर लक्ष्मीनगर में वाहन चोरी का एक मामला दर्ज है। नवनीत गुड़गांव में आयुर्वेदिक सौंदर्य सलाहकार के रूप में काम करता था। उस पर पहले से पांच मामले दर्ज हैं।