फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreant arrested in a police encounter in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाश ने चलाईं गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 09:31 AM IST
एएनआई Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 May 2022 09:31 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी सवार को रोका लेकिन वह बैरियर पार करते हुए गोलियां चलाने लगा। 

विज्ञापन
miscreant arrested in a police encounter in Greater Noida
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोका गया लेकिन स्कूटी पर सवार बदमाश बैरियर को पार करते हुए पुलिस पर गोली चलाने लगा। मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है।
विज्ञापन



शनिवार को 500 से अधिक लूटपाट करने वाला शातिर चढ़ा हत्थे 
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में 500 से अधिक लूटपाट करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मिर्जापुर कट के पास से शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से लूटी गई स्कूटी, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी गिरोह के साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेसवे समेत देश के अन्य एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को लिफ्ट देकर लूटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे के अनुसार, कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की टीम सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के मिर्जापुर कट के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान स्कूटी सवार युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी राहुल उर्फ अजय मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी साथियों के साथ मिलकर वाहनों का इंतजार कर रही सवारियों को गाड़ी में लिफ्ट देकर लूटता था। राहुल ने दिल्ली निवासी प्रदीप, रोहित व शाहरुख के साथ मिलकर 30 मार्च को भी गांव मिर्जापुर निवासी पूर्व सैनिक से मारपीट कर तीस हजार रुपये लूटे थे।


वारदात के बाद निकल जाता था दूसरे राज्यों में
एडीसीपी ने बताया कि राहुल एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करता हुआ यूपी से राजस्थान, मध्यप्रदेेश, हरियाणा आदि राज्यों में निकल जाता था। इसके खिलाफ फरीदाबाद, नोएडा, दिल्ली, कानपुर के कई थानों में बड़ी संख्या में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अभी तक 500 से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed