फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreant arrested after he snatching mobile from policeman in north-east delhi

Delhi: लघुशंका कर रहे पुलिसकर्मी से मोबाइल छीनकर भागने लगा बदमाश, दूसरे जवान ने पीछा कर पकड़ा

Sun, 07 Aug 2022 11:21 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 07 Aug 2022 11:21 PM IST
सार

अजय दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। शनिवार रात करीब 9.30 बजे वह किसी काम से कश्मीरी गेट जा रहे थे। रास्ते में रुककर वे लघुशंका करते हुए किसी से फोन पर बात करने लगे। तभी आरोपी ने पीछे से आकर उनका फोन झपट लिया।

विज्ञापन
miscreant arrested after he snatching mobile from policeman in north-east delhi
झपटमार गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क पार्क इलाके में शनिवार देर रात बदमाश ने एएसआई से मोबाइल छीन लिया। आरोपी मोबाइल लेकर भागने लगा। एएसआई शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे भागा। शोर सुनकर वहां गश्त पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एएसआई का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस सलमान से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अजय (46) परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। शनिवार रात करीब 9.30 बजे वह किसी काम से कश्मीरी गेट जा रहे थे। इस बीच जैसे ही वह शास्त्री पार्क पहुंचे तो उन्होंने अपनी बाइक लघुशंका के लिए साइड में रोक दी। अजय लघुशंका करने लगे। उन्होंने एक हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, कॉल आने पर वह फोन सुनने लगे। इसका फायदा उठाकर आरोपी वहां पहुंचा और उसने मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। अजय पीछा करते हुए उसके पीछे भागे। वहां गश्त कर रहे सिपाही ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे शास्त्री पार्क पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed