{"_id":"5d419c638ebc3e6cb83256d2","slug":"miscreant-and-his-family-attacked-on-police-team-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गए पुलिसकर्मियों को चाकू-पेचकस घोंपे, बदमाश और उसके परिवार का पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश देने गए पुलिसकर्मियों को चाकू-पेचकस घोंपे, बदमाश और उसके परिवार का पुलिस टीम पर हमला
Wed, 31 Jul 2019 07:19 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी-उत्तरी जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में मंगलवार रात बदमाश को पकड़ने बवाना गई टीम को भारी पड़ गया। बदमाश ने अपने पूरे परिवार और साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर चाकू, पेचकस, कांच और पत्थरों से हमला कर दिया।
हमले में एक एएसआई के पेट में चाकू लगा, जबकि एक अन्य सिपाही के सिर में पेचकस से कई वार किए गए। हमले में छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। खबर मिलते ही पीसीआर और थाने से पुलिस पहुंच गई।
मुख्य आरोपी मनीष को काबू कर लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। घायलों को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां एएसआई राम नारायण और सिपाही विनय पाल का इलाज जारी है।
विज्ञापन
अन्य सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास, धारदार हथियार से हमला करने, सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, करीब एक माह से हमले के आरोपी मनीष निवासी जेजे कालोनी, बवाना की पुलिस को तलाश थी। मुखबिर ने मंगलवार को एएसआई राम नारायण को सूचना दी कि मनीष अपने घर के पास आने वाला है।
सूचना मिलते ही राम नारायण ने हवलदार संदीप, मुकेश, नारायण, सिपाही अमित, विनय पाल, विनोद, विष्णु ने डी-ब्लॉक जेजे कालोनी में दबिश देकर मनीष को दबोच लिया। आरोप है, मनीष ने शोर मचाकर अपने पूरे परिवार को बुला लिया।
करीब 15-20 लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस की घेराबंदी कर ली। मनीष भी खुद को छुड़ाकर एक मकान में घुस गया और वहां से एक पेचकस ले आया। बाकी लोग हाथों में पत्थर और कांच ले आए। मनीष ने विनय पाल के सिर में पेचकस से हमला कर दिया।

एक अज्ञात युवक ने राम नारायण के पेट में चाकू मार दिया। बाकी लोगों ने पत्थर व कांच से अमित, विनोद, मुकेश और संदीप को घायल कर दिया। सूचना पर थाने से मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए।
हमले में मनीष को भी मामूली चोट लगी। सभी छह पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां राम नारायण और विनयपाल का इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।