फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   misbehave with woman in rail coach complain to rail minister

महिला कोच में अभद्रता की शिकायत रेलमंत्री से, जांच शुरू

Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
misbehave with woman in rail coach complain to rail minister
- फोटो : amar ujala

एक महिला ने अलीगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में अभद्रता की शिकायत रेल मंत्री से ट्वीटर पर की। शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरपीएफ ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अलीगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली लोकल पैसेंजर ईएमयू ट्रेनों में महिला कोच में पुरुष यात्री स्टेशनों से चढ़ जाते हैं। जिन पर रेलवे पुलिस कोई लगाम नहीं लगाती है। पुरुष यात्री महिलाओं से अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अलीगढ़ से दिल्ली के लिए जाने वाली 64110 ईएमयू ट्रेन के महिला कोच में एक महिला के साथ अभद्रता हुई थी। महिला ने भारतीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर घटना की शिकायत की। शिकायत करने के बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल रेलवे कोतवाली खुर्जा को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा रेलवे कोतवाली से शनिवार को दादरी रेलवे स्टेशन चौकी पर शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरपीएफ उपनिरीक्षक रामबाबू का कहना है कि 64110 ईएमयू ट्रेन में एस्कोर्ट ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक स्टेशन पर महिला कोचों की चेकिंग की जाएगी। अगर कोई महिला कोच में पुरुष यात्री मिलता है तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed