{"_id":"6a282bd34cf98048b708e115","slug":"miranda-house-begins-summer-research-internship-over-450-students-will-undertake-research-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140116-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में समर रिसर्च इंटर्नशिप शुरू, 450 से अधिक विद्यार्थी करेंगे शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में समर रिसर्च इंटर्नशिप शुरू, 450 से अधिक विद्यार्थी करेंगे शोध
विज्ञापन
- देश के 39 विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के छात्र छह सप्ताह तक प्रयोगशाला, फील्ड वर्क में लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्रों को कई विषयों में शोध कार्य करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कॉलेज ने मंगलवार को फ्लेवर ऑफ रिसर्च : इन्वेस्टिगेटिव प्रोजेक्ट्स इन मल्टीडिसिप्लिनरी कॉन्टेक्ट्स समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। 9 जून से 21 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के 39 विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से 450 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शोध कार्य का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें अनुसंधान और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करना है। इंटर्नशिप के तहत भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भूगोल और राजनीति विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में शोध के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व निदेशक (ईआर एवं आईपीआर) डॉ. शिवकुमार ने किया। इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागी प्रयोगशाला कार्य, फील्ड वर्क, डाटा विश्लेषण और अंतर्विषयी शोध परियोजनाओं पर काम करेंगे। उन्हें अनुभवी शिक्षकों और शोध विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थी अपने शोध निष्कर्षों को पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे।