चमत्कार! दफनाने से पहले जिंदा हो गई बच्ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस बच्ची को डॉक्टरों ने मरी हुई घोषित कर दिया था और परिजन उसे दफनाने जा रहे थे लेकिन रास्ते में अचानक वह रो पड़ी।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर हर कोई हैरान रह गया और इसे चमत्कार मानकर खुशियां मनाने लगा।
परिजनों ने बच्ची को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची में दोबारा जान आने से डॉक्टर भी हैरान हैं और फिलहाल उसकी देखरेख कर रहे हैं।
जांच के दौरान बंद थी धड़कन
यह चमत्कार फरीदाबाद के बीके अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में बुधवार को दिखा। जिसे देखकर मौके पर डॉक्टर और परिजन हैरान हो गए।
लकड़पुर की रहने वाली ममता के पति राजकुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी पत्नी ममता की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद वह उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गया।
यहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि बच्चे की धड़कन बंद हो गई है। जिसकी डिलीवरी बीके अस्पताल में होगी और ममता को रेफर कर दिया।
ऑपरेशन के बाद पैदा हुई थी मरी बच्ची
शाम करीब 5:30 बजे वह उसे अस्पताल ले आया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा पेट में ही मर गया है। ऑपरेशन कर उसे बाहर निकालना होगा। बुधवार सुबह ममता का ऑपरेशन किया गया।
सुबह 4:00 बजे एक मृत बच्ची हुई। राजकुमार ने बताया कि वह बच्ची का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहा था कि वह रास्ते में रो पड़ी। पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया अस्पताल में यह पहली घटना है। परिजन खुश हैं। बच्ची को आवश्यक इलाज दिया जा रहा है।