फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minors stabbed teenager to death To avenge the slap in Delhi

Delhi: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने चाकू से गोदकर कर दी किशोर की हत्या, सिलाई का काम करता था सुहैल

Wed, 06 Nov 2024 11:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 06 Nov 2024 11:00 PM IST
सार

दिल्ली के दयालपुर में छह नाबालिगों ने थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए 16 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
 

विज्ञापन
minors stabbed teenager to death To avenge the slap in Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दयालपुर में मंगलवार रात छह नाबालिगों ने थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए 16 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


सुहैल (16) नेहरू विहार में रहता था। परिवार में उसकी मां, तीन बहनें और भाई शुएब है। वह इलाके में स्थित सिलाई की फैक्टरी में काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार रात वह फैक्टरी से घर आ रहा था। गली में पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने पांच दोस्तों के साथ उसे घेर लिया। उसके बाद तीन नाबालिगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि वहां मौजूद किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि सुहैल के शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग को झगड़े के दौरान थप्पड़ मार दिया था। आशंका है कि उसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed