फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minors burst teens eye after mobile falls in delhi

मोबाइल गिरने पर नाबालिगों ने फोड़ डाली किशोर की आंख 

Fri, 22 Nov 2019 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
Minors burst teens eye after mobile falls in delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में महज मोबाइल गिर जाने पर तीन नाबालिग लड़कों ने 13 साल के एक किशोर की पत्थर से आंख फोड़ डाली। जख्मी हालत में किशोर को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया। 

विज्ञापन


गुरुनानक आई अस्पताल ने परिवार को बताया कि किशोर की दाईं आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है। परिजनों ने बुधवार को इस संबंध में स्वरूप नगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपी नाबालिगों से बातचीत कर रही है। पुलिस जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


पीड़ित समीर (काल्पनिक नाम ) सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। समीर के पिता ऑटो चालक है। 27 अक्तूबर की शाम समीर घर के पास ही तीन लड़कों के साथ बैठा हुआ था। वह एक लड़के के मोबाइल से गेम खेल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलने के दौरान समीर के हाथ से लड़के का मोबाइल गिर गया। इसी बात पर तीनों से समीर का झगड़ा हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक लड़के ने पत्थर उठाकर समीर की आंख में मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


समीर वहीं गिरकर बेहोश हो गया। शोरशराबा होने पर परिजन वहां पहुंचे। समीर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एलएनजेपी से भी किशोर को गुरु नानक आई अस्पताल भेज दिया गया। वहां समीर की आंख का इलाज हुआ। ऑपरेशन करने के बाद भी डॉक्टर उसकी दाई आंख की रोशनी नही बचा पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed