होली के दिन खून से लथपथ मिली थी छह साल की मासूम, अब खुला उस हैवानियत का राज
देर रात को खून से लथपथ मासूम इलाके में मिली। फौरन उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मामला दर्ज पुलिस आरोपी की पहचान व तलाश करती रही। करीब एक माह बाद किसी तरह पुलिस आरोपी तक पहुंची, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव हरकौली, उदयपुर, सिद्धार्थ नगर, यूपी निवासी मंतराम उर्फ मंतरा (32) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ गोविंदपुरी में रहती है।
पिता एक चाय की दुकान पर काम करते हैं। गत 13 मार्च शाम को मासूम घर के पास से खेलते हुए गायब हो गई। परिजन जब तक पुलिस के पास पहुंचे तक तक बच्ची खून से लथपथ मिल गई। मासूम को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
सीसीटीवी में दिखा आरोपी
तबीयत बेहतर होने के बाद मासूम ने पूछताछ के बाद बताया कि सुनसान जगह पर खड़ी ग्रामीण सेवा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के अलावा सभी सभी ग्रामीण सेवा चालकों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी में आरोपी बच्ची को ले जाते तो दिखाई दिया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
इधर ग्रामीण सेवा चालकों से पूछताछ के बाद भी कामयाबी नहीं मिल पाई। बच्ची भी बस आरोपी का नाम मंतरा बता पा रही थी। इधर लोकल इंटेलीजेंस से पता चला कि होली वाले दिन से इलाके में रहने वाला मंतरा उर्फ मंतराम गायब है। छानबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गोविंदपुरी से दबोच लिया।
पूछताछ में के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन वह नशे में था। नशे के दौरान ही वह बच्ची को बहला-फुसलाकर ग्रामीण सेवा में ले गया। वहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।