हत्या के बाद शव पर नमक डाल जमीन में कर देता था दफन, गिरफ्तारी पर खुले कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस मामले में जो चौंकाने वाली बात है वो ये है कि एक नाबालिग पहले लोगों की हत्या करता था फिर शव पर नमक डालकर जमीन में गाड़ देता था। यह सब वो जल्द से जल्द सबूत मिटाने के लिए करता था। यही नहीं वह शव के साथ कई और भी घिनौने काम करता था।
इस नाबालिग को पिछले साल हुई एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि बीते साल एक महिला ने नाबालिग को अपने भाई की हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी ने उस शख्स का अपहरण किया फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
शवों के साथ करता था ऐसी बर्बरता
सबूत मिटाने के लिए उसने शख्स के शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया। उसकी दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। आरोपी नाबालिग ने जले हुए शव पर ढेर सारा नमक डालकर जमीन में दफना दिया।
कंकाल बन चुके शव को संगम विहार पुलिस ने पिछले साल ही बरामद किया था लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। उसी मामले का खुलासा अब जाकर हुआ है।
पुलिस के अनुसार बीते 10 और 11 जनवरी को भी नाबालिग और उसके पांच साथियों ने मिलकर दो युवकों का अपहरण कर लिया था। इन लोगों ने एक व्यक्ति की बाइक और मोबाइल लूट लिया और फिर उसे दफनाने के लिए जंगल ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ऐन मौके पर पहुंच गई और इन लोगों को दबोच लिया।
14 की उम्र से ही गुनाह की दुनिया में रखा कदम
साउथ दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर रोमिल बानिया ने बताया कि संगम विहार थाना पुलिस ने ना सिर्फ सतर्कता दिखाते हुए दो लोगों की जान जाने से बचाया बल्कि इस गैंग के चार लोगों को भी हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी 14 साल की उम्र से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय है और अब उसकी उम्र 17 साल है। नाबालिग के अपराध का सिलसिला 2015 से शुरू हुआ जब उसने आपसी रंजिश के चलते साथियों के साथ मिलकर एक शख्स की हत्या कर शव जंगल में दफना दिया था।
पुलिस ने बताया कि इस गैंग ने पिछले साल सितंबर में जिस शख्स की सुपारी लेकर हत्या कर गाड़ दिया था उसका कंकाल तो बरामद हो गया था लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। अब नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग के कई सदस्य भाई-भाई हैं।