फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor uncle kidnapped and killed the nephew of the third class

नाबालिग चाचा ने अगवा कर मार डाला तीसरी क्लास का भतीजा

Thu, 03 Mar 2016 05:15 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
Minor uncle kidnapped and killed the nephew of the third class

द्वारका सेक्टर-23 में रिश्ते के नाबालिग चाचा ने फिरौती के लिए अपने नौ साल के भतीजे ललित उर्फ लक्की (9) को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन करते हुए आरोपी चाचा व उसके दूसरे नाबालिग साथी तक पहुंच गई। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि शराब के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी, ऐसे में उन्होंने मासूम को अगवा कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


बाद में गिरफ्तारी के डर से धारदार हथियार से गला रेतकर बच्चे की हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने  द्वारका सेक्टर-23 के पास बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट से ललित का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित पास के एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था

Minor uncle kidnapped and killed the nephew of the third class

पुलिस के मुताबिक ललित पोचनपुर गांव में रहता था। परिवार में पिता प्रदीप सहरावत, मां व एक बड़ी बहन हैं। ललित पास के एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था।


रविवार रात को वह घर के पास खेल रहा था और वहीं से गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद रात करीब 10:30 बजे परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि ललित को आखिरी बार उसके रिश्ते के नाबालिग चाचा के साथ देखा गया था। पुलिस ने इसी आधार पर नाबालिग से पूछताछ शुरू की।

दोस्त के साथ मिलकर ललित की हत्या की बात कबूल की

Minor uncle kidnapped and killed the nephew of the third class

सोमवार और मंगलवार को वह पुलिस को घुमाता रहा, लेकिन शाम को उसने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर ललित की हत्या करने की बात कबूल कर ली।


इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि रिश्ते का चाचा बच्चे को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाने की बात कहकर साथ ले गया था।

ललित को अगवा करने के बाद दोनों फिरौती मांगने की योजना ही बना रहे थे। इस बीच पुलिस को उन पर शक हो गया। दोनों बच्चे के परिजनों को कॉल भी नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed