फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor trafficking racket busted in greater noida

नाबालिग लड़कियों की तस्करी का खुलासा, दिखाते थे अश्लील फिल्में 

Sat, 04 Feb 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 04 Feb 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
minor trafficking racket busted in greater noida
sex racket - फोटो : अमर उजाला

सिक्किम और सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर नाबालिग लड़कियों की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस नेे मोतिहारी (बिहार) निवासी एक महिला और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से सिक्किम की दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है, जिन्हें नौकरी का झांसा देकर सूरजपुर लाया गया था। दोनों लड़कियों का मेडिकल कराकर सिक्किम पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नाबालिगों को पोर्न वीडियो व न्यूड फोटो दिखाते थेे।
विज्ञापन


 सीओ प्रथम डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सिक्किम के ईस्ट जिला पुलिस ने दो दिन पहले दो नाबालिग लड़कियों को सूरजपुर क्षेत्र में लाने की जानकारी दी थी। सिक्किम पुलिस का कहना था कि लड़कियों की लोकेशन सूरजपुर कस्बे में मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन पहले लाए थे झांसा देकर 

minor trafficking racket busted in greater noida

सूरजपुर कोतवाली पुलिस सेे संपर्क करने के बाद बृहस्पतिवार को सिक्किम पुलिस यहां पहुंच गई। दोनों पुलिस टीमों ने मिलकर सूरजपुर कस्बे से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर एक महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया।


पूछताछ में आरोपी महिला नेे अपना नाम नगमा खातून और पुरुष ने साबीर निवासी मोतिहारी (बिहार) बताया। पड़ताल में पता चला है कि नगमा तीन बच्चों की मां है और अपने पति व बच्चों को छोड़कर यहां रह रही थी। साबिर उसका प्रेमी बताया गया है।


आरोपी 20 दिन पहले सिक्किम से दोनों लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाए थे। उनके परिजनों ने सिक्किम में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी लड़कियों को यहां लाकर पोर्न वीडियो व न्यूड फोटो दिखाते थेे। दोनों को बेचने की तैयारी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed