फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor stabbed to death in Delhi, friend injured

DelhI: नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या, दोस्त घायल, यूपी पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 15 Aug 2023 01:38 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 01:38 AM IST
सार

जहां वारदात हुई, वह एरिया दिल्ली-यूपी की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में कुछ समय के लिए दिल्ली-यूपी पुलिस में सीमा विवाद हो गया, लेकिन बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद दिल्ली के हर्ष विहार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Minor stabbed to death in Delhi, friend injured
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली-यूपी की सीमा पर नाबालिग व उसके दोस्त को चाकू मार दिया गया। गंभीर हालत में दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां नाबालिग को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त साजन के रूप में हुई है। हमले में घायल हुए मोहित का इलाज जारी है। दरअसल जहां वारदात हुई, वह एरिया दिल्ली-यूपी की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में कुछ समय के लिए दिल्ली-यूपी पुलिस में सीमा विवाद हो गया, लेकिन बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद दिल्ली के हर्ष विहार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने केस को लोनी बॉर्डर थाने को ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपी गौरव, हिमांशु और हिमांशु शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर झगड़े की वजह का पता लगा रही है। जांच के दौरान पता चला है कि तीनों आरोपियों का साजन व मोहित के तीसरे दोस्त कुलदीप से झगड़ा हुआ था। उससे बदला लेने के लिए आरोपियों ने उस पर हमला किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, साजन परिवार के साथ गली नंबर- 6, सबोली विस्तार, हर्ष विहार इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता कल्लू सिंह, मां सुनीता देवी, चार भाई और एक बहन है। साजन अपने भाई के साथ पीओपी का काम करता था। रविवार शाम को वह अपने दोस्त मोहित के साथ पतंग उड़ा रहा था। इस बीच इनका दोस्त कुलदीप बाइक लेकर घर पहुंचा और दोनों को कहीं ले जाने की बात कर अपने साथ ले गया। रात करीब 8.30 बजे हिमांशु शर्मा नामक युवक से विवाद हो गया। आरोपियों ने कुलदीप पर हमला करने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने चाकू और पत्थरों से साजन व मोहित पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed