{"_id":"5dc866878ebc3e5b39797e60","slug":"minor-stabbed-knife-to-dj-man-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः डीजे वाले बाबू ने नहीं बजाया गाना, नाबालिग ने मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः डीजे वाले बाबू ने नहीं बजाया गाना, नाबालिग ने मारा चाकू
Mon, 11 Nov 2019 01:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
राजा गार्डन इलाके में गाना बजाने से इंकार करने पर एक नाबालिग ने डीजे वाले युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।
पुलिस के अनुसार सपरिवार मंगोलपुरी में रहने वाला विनय (26) डीजे का काम करता है। शनिवार रात मंगोलपुरी बी ब्लॉक में एक कार्यक्रम में विनय का डीजे लगा था। सागर नाम का युवक डीजे का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
देर रात एक 17 साल के नाबालिग ने सागर से गाना बजाने के लिए कहा। लेकिन सागर ने रात दस बजे के बाद गाना बजाने से इंकार कर दिया। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई और नाबालिग ने सागर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन