फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor stabbed amidst personal enmity; police apprehend three.

Delhi NCR News: आपसी रंजिश में नाबालिग को चाकू गोदा, तीन को पुलिस ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
दयालपुर इलाके में बृहस्पतिवार की घटना, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दयालपुर थाना पुलिस ने 16 साल के नाबालिग पर चाकू से हमला करने वाले तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया कि रंजिश के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

उत्तर पूर्वी पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे दयालपुर थाना पुलिस को बृजपुरी में बी-ब्लॉक, गली नंबर 10 में नाबालिग को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता विवेक ने घायल राहुल का तीन नाबालिगों से झगड़ा हो गया था। दो नाबालिगों ने राहुल को पकड़ लिया, जबकि तीसरे ने उसके पेट में चाकू मार दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद तीनों आरोपियों को इलाके से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed