फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor rapist arrested in faridabad

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को मिली सजा

Sun, 25 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 25 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Minor rapist arrested in faridabad

सात साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया की अदालत ने दस साल की कैद और सत्तर हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दुष्कर्मी को जेल भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने छह माह में ही फैसला सुनाया।

विज्ञापन


बुलंदशहर, यूपी के एक गांव में रहने वाली पीड़िता की मां ने 5 जून 2014 करे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता धौज थाना क्षेत्र निवासी एक रिश्तेदार के यहां बच्चों के साथ आई थी।
विज्ञापन


वहां वह अपनी सात साल की बच्ची को रिश्तेदार के यहां छोड़ कर चली गई थी। गांव के दो बच्चों के साथ बच्ची फली तोड़ने के लिए खेत गई थी।

यहां मुन्ना नाम का एक व्यक्ति बच्ची को फली खिलाने का बहाना बनाकर खेत में ले गया और वहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने चिल्लाने पर साथी बच्चे वहां पहुंचे तो मुन्ना ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची ने आपबीती सुनाई थी। पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed