{"_id":"2cc881900e2ccdb7936626c24029b0f9","slug":"minor-rape-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 05 Aug 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कस्बे में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर जेवर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जेवर के मोहल्ला काजीवाड़ा में एक पड़ोसी पर नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। थाना जेवर में दी गई शिकायत के अनुसार 20 जुलाई को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर आपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने दोबारा किशोरी से संबध बनाने का दबाव बनाने लगा तो परेशान किशोरी ने परिजनों को बात का खुलासा कर दिया, जिसके बाद पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन