नाबालिग ने इस वजह से की थी माली की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिला पुलिस ने फतेहपुर बेरी थाना इलाके में फार्म हाउस में माली की हत्या व एक अन्य व्यक्ति को घायल करने की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या व घायल करने के आरोप में नाबालिग को पकड़ा है। नाबालिग ने पैसे नहीं देने पर दोनों पर बीयर की खाली बोतल से जानलेवा हमला कर दिया था। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ के अनुसार फतेहपुर बेरी थाना इलाके में फार्म हाउस नंबर 305 में दो व्यक्तियों के घायल पड़ा होने की सूचना 20 जुलाई को पुलिस को मिली थी।
घायलों की पहचान पंगाराम और रामकुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पंगाराम को मृत घोषित कर दिया था।
बियर बोतल से किया हमला और मार दिया माली
हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष सुरेश चंद की देखरेख में एसआई विकास राणा की टीम ने तफ्तीश शुरू की। घायल रामकुमार ने पुलिस को बताया कि 20 व 21 जुलाई की रात दोनों फार्महाउस में थे।
तभी पड़ोस के एक गोदाम में काम करने वाला नाबालिग फार्म हाउस में आया। वह पंगाराम व रामकुमार से पैसे मांगने लगा। इन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो नाबालिग ने पास में पड़ी बीयर की खाली बोतल से दोनों पर हमला कर दिया।
इसके बाद नाबालिग रामकुमार का मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।