फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor kidnapped by woman warden

नारी निकेतन से किशोरी अगवा, वार्डन पर संदेह

Sun, 27 Jul 2014 07:57 PM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
Minor kidnapped by woman warden
गुड़गांव पुलिस की तरफ से एक हफ्ते पहले मानव तस्करों से बचाई गई किशोरी को किसी ने दोबारा अगवा कर लिया। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पूरे मामले में महिला वार्डन की भूमिका संदेह के घेरे में आने के बाद पुलिस इसे बड़ी साजिश बता रही है। जिसमें शेल्टर होम की कार्यप्रणाली के आधार पर पुलिस पूरे मामले में कई लोगों के शामिल होने की आशंका जता रहा है।

पुलिस ने महिला वार्डन समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दिल्ली NCR में बड़े पैमाने पर खरीद फरोख्त

Minor kidnapped by woman warden

दिल्ली-एनसीआर में नाबालिग बच्चियों की बडे़ पैमाने पर हो रही खरीद फरोख्त के मामले में अमर उजाला की तरफ से चलाई मुहिम के बाद गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई थी।

21 जुलाई को पुलिस ने मानव तस्करों के पूरे गिरोह को गिरफ्तार करते हुए 14 साल की बच्ची उनके चंगुल से छुड़वाया था। पुलिस ने बच्ची को कोर्ट के माध्यम से डीएलएफ फेज दो के ब्लॉक स्थित नारी निकेतन शेल्टर होम में प्रोटेक्शन के लिए भेज दिया था।

लेकिन शनिवार सुबह यहां से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी गायब हो गई। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम से बच्ची के गायब होने के बाद इस मामले को छिपा लिया गया था। लेकिन शाम को पुलिस से मुखबिरों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने यहां पहुंचकर जांच की तो पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वार्डन की भूमिका संदेह में

Minor kidnapped by woman warden

यहां मौजूदा सात बच्चियों में से उसी के गायब होने को लेकर कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। इस पूरे मामले में महिला वार्डन की भूमिका संदेह के घेरे में नजर आ रही है। इस मामले को छिपाने के सवाल पर वह कोई जवाब नहीं दे पाई।

पुलिस ने वार्डन प्रमीला समेत अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। डीएलएफ फेज दो थाने में दर्ज हुए मामले के बाद जांच कर रहे एएसआई तेजपाल के अनुसार आरोपी महिला वार्डन को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस जांच कर रही है जिसमें जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही अब यहां पहले से मौजूद छह बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस के इंतजाम को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

21 जुलाई को हुआ था खुलासा

Minor kidnapped by woman warden

बच्चियों की तस्करी के मामले में गुड़गांव में हो रही खरीद फरोख्त को लेकर 21 जुलाई को गुड़गांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर सुशांतलोक एरिया से 13 वर्षीय बिहार की नाबालिग बच्ची को मानव तस्करों से जाल से निकाला था।

जिसमें दो लाख रुपये में बच्ची को बेचने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने दिल्ली में ऑटो चलाने की आड़ में गिरोह चलाने वाले पश्चिम बंगाल निवासी गोविंद दास, रणजीत और मधुबनी बिहार निवासी मिताली नाम की महिला को गिरफ्तार किया था।

इस सौदेबाजी में खरीददार की भूमिका निभाने वाले शख्स को पुलिस ढूंढ रही थी। जिसके बाद कोर्ट ने पीड़िता किशोरी को शेल्टर होम भेज दिया था। तब से उसे नारी निकेतन में प्रोटेक्शन में रखा हुआ था।

नारी निकेतन असुरक्षित

Minor kidnapped by woman warden

नाबालिगा के गायब होने के बाद नारी निकेतन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शेल्टर होम में बच्चियों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया हुआ था।

प्रोटेक्शन में रखी गई सात बच्चियों के लिए एक वार्डन के अलावा दो से तीन हेल्पर ही इनकी देखरेख कर रहे थे। यहां पर सीसीटीवी कैमरा से लेकर गेट पर सुरक्षाकर्मी की भी तैनाती है।

जिससे इस वारदात को आसानी से अंजाम दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश है कि शेल्टर होम में बच्चों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। वारदात के बाद सामने आई सुरक्षा चूक को लेकर पुलिस भी पूरी गंभीरता से ले रही है।

मामले में सुलगते सवाल

Minor kidnapped by woman warden

सुबह सफाई के दौरान महिला सफाईकर्मी ने मुख्य गेट का दरवाजा खुला क्यों छोड़ा? जबकि गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था?

शेल्टर होम से सुबह बच्ची के गायब होने की जानकारी वार्डन को मिल गई थी इसके बावजूद पुलिस से क्यों छिपाया गया? शेल्टर होम में सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस ने पहले दिशानिर्देश क्यों नहीं दिए जबकि इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत है?

डीएलएफ के एसीपी दलबीर सिंह के मुताबिक पूरे मामले में महिला वार्डन की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। पुलिस जांच में जुट गई है जिसमें कई और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जल्द ही वार्डन को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed