{"_id":"5b69d6f24f1c1b764d8b7048","slug":"minor-girl-teasing-by-seniors-in-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी कक्षा के छात्र से सीनियर्स ने की छेड़छाड़, स्कूल ने आरोपी छात्रों को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी कक्षा के छात्र से सीनियर्स ने की छेड़छाड़, स्कूल ने आरोपी छात्रों को निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक विहार इलाके के नामी पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के एक छात्र के साथ उसके तीन सीनियर्स ने बस में छेड़छाड़ की। नौ वर्षीय मासूम ने शिक्षिका से शिकायत की तो उसने ध्यान नहीं दिया। घटना से बुरी तरह सहमे छात्र ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
उनकी शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने 10वीं, 8वीं और 7वीं कक्षा के तीनों छात्रों को स्कूल से निकाल दिया है। वहीं, बस में साथ जाने वाली शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है। विवेक विहार थाना पुलिस तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी छात्र को हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के साथ कौशांबी, गाजियाबाद में रहता है। वह विवेक विहार के नामी पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। उसके स्कूल बस में दसवीं, आठवीं और सातवीं के तीन छात्र भी आते-जाते हैं। आरोप है कि 27 जुलाई को छुट्टी के बाद तीनों लड़कों ने स्कूल बस से लौटते समय मासूम के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
30 जुलाई को भी यह वारदात दोहराई गई तो छात्र ने अपनी बस में साथ जाने वाली मैडम से शिकायत की। मैडम ने हंसकर बात को टाल दिया। इधर आरोपियों ने एक अगस्त को फिर हरकत की। घटना से सहमा मासूम घर पहुंचकर खुद को कमरे में कैद कर लिया।
मां ने किसी तरह दरवाजा खुलवा तो बच्चे ने आपबीती बताई। मां की शिकायत पर स्कूल प्रशासन ने तीनों आरोपी बच्चों को स्कूल से निकाल दिया है। इधर बस में आने वाली शिक्षिका को भी नोटिस देकर जवाब मांगा है। उधर, सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने तीनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस शिक्षिका व बच्चों से करेगी पूछताछ...
विवेक विहार इलाके में मासूम के साथ बस में हुई छेड़छाड़ की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के दौरान पता चला है कि घटना वाले दिन बस में कुल 15 छात्र थे। सभी बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी।