फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl Sexual harassment by his friend in Greater noida after kidnapping

15 अगस्त का जश्न मनाने के लिए दिल्ली से अगवा कर किशोरी से ग्रेटर नोएडा में दुष्कर्म

Wed, 21 Aug 2019 03:22 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Aug 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Minor girl Sexual harassment by his friend in Greater noida after kidnapping
फाइल फोटो
दिल्ली से अपहरण कर ग्रेटर नोएडा में एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपी के किसी परिचित की भूमिका की जांच कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी एनएफसी इलाके में रहती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा था रिटायर्ड डीएसपी, परेशान दुकानदार ने निगला जहर
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी व्हाट्सएप पर दीपक (22) से जान-पहचान हुई थी। आरोप है, 15 अगस्त का जश्न मनाने के लिए दीपक किशोरी को ग्रेटर नोएडा में किराए पर रहने वाले दोस्त के मकान पर ले गया। 

वहां उसका दोस्त नहीं था। आरोपी दीपक ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की। पूरा दिन और रात को किशोरी बंधक बनाए रखी। अगले दिन आरोपी किशोरी को मकान में छोड़कर फरार हो गया। 
 

लड़की को रोता देखकर मकान मालिक ने इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा की अच्छर पुलिस को दी। अच्छर पुलिस चौकी ने इसकी सूचना एनएफसी थाना पुलिस को दी। 

किशोरी की शिकायत पर एनएफसी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दीपक ने किशोरी को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। 

मंगलवार को किशोरी के कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। किशोरी को आरोपी के नाम के अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed