{"_id":"5c1bf260bdec2256a77050a0","slug":"minor-girl-sexual-assulted-by-unkonw-person-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट देने के बहाने सात साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्कुट देने के बहाने सात साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
Fri, 21 Dec 2018 01:19 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर इलाके में घर दूध लेने निकली सात साल की मासूम से अनजान शख्स ने दुष्कर्म किया। बिस्कुट दिलाने की बात कर आरोपी ने मासूम को एक मकान के तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सात साल की मासूम परिवार के साथ गाजीपुर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। वारदात 17 दिसंबर को हुई। सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे वह घर से दूध लेने निकली थी।
विज्ञापन
उसी दौरान रास्ते में उसे एक अनजान युवक मिला। आरोपी ने बच्ची को बिस्कुट देने की बात की तो पहले उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बिस्कुट के कई पैकेट दिलाने की बात की तो मासूम तैयार हो गई। आरोपी बच्ची को पड़ोस के एक मकान की तीसरी मंजिल स्थित छत पर ले गया। वहां उसने वारदात को अंजाम दिया। मासूम चिल्लाई तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन