बातचीत के बहाने खिलाई टॉफी और लूट ली आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी को टॉफी में नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ढूंढने निकले परिजनों को देखकर पीड़िता ने सारी बात बताई।
परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसजीएम नगर निवासी 14 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी।
रास्ते में उसे इसी थानाक्षेत्र में रहने वाला रहीश उद्दीन मिला। किशोरी से ट्यूशन के बारे में पूछने के बहाने वह उससे बातें करने लगा।
रहीश ने बातों-बातों में किशोरी को टॉफी खाने की दी। टॉफी खाने के बाद किशोरी अर्धचेतन हो गई। पीड़िता के मुताबिक टॉफी खाने के बाद उसे सिर्फ इतना याद है कि रहीश उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर कहीं ले जा रहा है।
कालकाजी में किया किशोरी का रेप
दोबारा होश आने पर उसने अपने आप को रहीश के साथ किसी मेट्रो स्टेशन पर पाया। पीड़िता ने परिजनों को फोन करना चाहा तो रहीश ने उसे फोन करने या चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
सहमी किशोरी को रहीश दिल्ली कालका जी के पास किसी जगह ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां से किशोरी को गुड़गांव चकरपुर ले गया। गायब किशोरी को ढूंढ रहे उसके मामा यहां उसे मिल गए।
वह रहीश को पकड़ कर एसजीएम नगर थाने लाए। एसएचओ एसजीएम नगर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। आरोपी रहीश को जेल दिया गया है।