फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl raped in gurgaon

लड़की छोड़ बाजार गई मां, लौटी तो सब खत्म

Wed, 31 Dec 2014 09:01 AM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Minor girl raped in gurgaon

साइबर सिटी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मामला ओल्ड गुड़गांव के सरस्वती एंक्लेव एरिया का है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी पीड़िता अपने परिवार के साथ काफी समय से यहां रहती है। वह एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पीड़िता की मां कुछ समय के लिए उसे अकेला छोड़कर सामान लाने बाजार गई थी। इस दौरान आरोपी यहां पहुंचा। लड़की को अकेला पाकर वह उसके घर में घुस गया और उसे डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती कर फरार हो गया।

पड़ोस में ही रहता था आरोपी

Minor girl raped in gurgaon

थोड़ी देर बाद जब उसकी मां घर पहुंची तो बच्ची को रोता देख डर गई। मां ने जब बच्ची से पूछा तो उसने सारी कहानी बता दी। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से असम निवासी आलम कुछ समय पहले पीड़िता के पड़ोस में किराये पर कमरा लेकर रहता था।

वह एक फैक्ट्री में टेलरिंग का काम करता था। तभी से उसने यहां आना-जाना बढ़ा लिया था। देररात पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया था। मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया गया।

पीड़िता के मेडिकल के बाद सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने आरोपी आलम के खिलाफ पोस्को एक्ट के अलावा दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दीपक कुमार के मुताबिक आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed