फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl raped by neighbour got pregnant in faridabad surajkund

नाबालिग बच्ची का पेट दर्द होने पर ले गए अस्पताल, डॉक्टर ने कहा प्रेग्नेंट है लड़की

Mon, 04 Sep 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 04 Sep 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped by neighbour got pregnant in faridabad surajkund
रेप - फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में किशोरियों को उनके पड़ोस में ही रहने वाले युवकों ने हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही किशोरी को उसका पड़ोसी मां की बीमारी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया जबकि दूसरे मामले में एक युवक पिछले 6-7 माह से किशोरी को डरा धमका कर हवस का शिकार बना रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला खुला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गत 24 अगस्त को दोपहर करीब पौने एक बजे स्कूल से छुट्टी होने पर वह बाहर आई तो उसे मोटरसाइकिल पर उसका पड़ोसी अरविंद यादव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कहा तुम्हारी मां की तब‌ियत खराब है जल्दी चलो

minor girl raped by neighbour got pregnant in faridabad surajkund

अरविंद ने उसे बताया कि उसकी मां की तबियत खराब है और उसने ही उसे जल्दी लाने के लिए भेजा है। इस पर वह अरविंद के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। इस दौरान अरविंद उसे अपने साथ शिवदुर्गा विहार, लक्कड़पुर स्थित एक कमरे में ले गया।

उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। किशोरी का आरोप है कि इस दौरान अरविंद ने उसके साथ गलत काम किया और होश में आने पर धमकी दी कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।

इस दौरान तबियत बिगड़ने पर उसने परिजनों को सारी बात बताई। जिस पर किशोरी के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

6-7 माह पहले क‌िया था रेप

minor girl raped by neighbour got pregnant in faridabad surajkund
रेप - फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
दूसरे मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6-7 माह पहले वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उनका पड़ोसी मंजीत उनके घर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मंजीत ने उसे धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा।

डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद मंजीत अक्सर उनके घर आने लगा और अकेली पाकर उसके साथ गलत काम करता था। कुछ दिन पहले पेट में दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।

जांच करने पर पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इस पर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed