{"_id":"58b12ea64f1c1b0953b27554","slug":"minor-girl-fight-with-kidnappers-and-saved-herself-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ता से भिड़ गई बहादुर बच्ची: नकाबपोश की उंगली चबा खुद को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहर्ता से भिड़ गई बहादुर बच्ची: नकाबपोश की उंगली चबा खुद को छुड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन से लौट रही नौ साल की बच्ची को घर के पास ही एक नकाबपोश ने अपहरण करने की नीयत से दबोच लिया। हिम्मत दिखाते हुए बच्ची ने नकाबपोश की उंगली चबा डाली। पकड़ ढीली पड़ते ही बच्ची भागते हुए मदद को चिल्लाई।
पकड़े जाने के डर से नकाबपोश वहां से फरार हो गया। अपहरण के प्रयास की यह वारदात बृहस्पतिवार शाम ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) सेक्टर 86 स्थित ओमैक्स हाइट्स में हुई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
ओमैक्स हाइट्स निवासी बहादुर सिंह (नाम परिवर्तित) शहर की एक इंश्योरेंस कंपनी में शाखा प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी नौ साल की बेटी निर्भया (नाम परिवर्तित) चौथी कक्षा की छात्रा है। बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से जा रही थी।
विज्ञापन
पार्किंग क्षेत्र में एक नकाबपोश युवक ने रुमाल से उसका मुंह दबाया और उसे उठाने की कोशिश की। निर्भया घबराई नहीं और उसने एक युवक की उंगली को दांतों से चबा डाला। दर्द से नकाबपोश की पकड़ ढीली हुई तो बच्ची अपने को छुड़ाकर चिल्लाते हुए भाग निकली।

वह सीधी घर पहुंची और अपनी मां को सारी बातें बताईं। वह तुरंत नीचे आईं , लेकिन बाहर कोई नहीं दिखा। उन्होंने तुरंत पति बहादुर सिंह को फोन पर सूचित किया। वह ड्यूटी से घर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ओमैक्स हाइट्स सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता है, ऐसे में वहां बाहर से किसी के अंदर आना बहुत मुश्किल है।
यह सोसायटी में ही किसी की हरकत हो सकती है। अभी घटना की कोई भी सीसीटीवी फुटेज हाथ नहीं लगी है। साथ ही घटना का कोई चश्मदीद भी नहीं मिल सका है। सोसायटी में कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।