फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor girl dies of diphtheria in Gurugram

डिप्थीरिया से 5 साल बच्ची की मौत, डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Thu, 04 Oct 2018 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 04 Oct 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
Minor girl dies of diphtheria in Gurugram
demo

शहर में डिप्थीरिया से पांच वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची का दिल्ली के महर्षि वाल्मिकी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 11 सितंबर को बच्ची की मौत हो गई। इसका खुलासा अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट से हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि यह जिले में डिप्थीरिया से होने वाली पहली मौत है।

विज्ञापन

 
मूलरूप से उत्तरप्रदेश के दयालपुर गांव निवासी रहमान परिवार के साथ बादशाहपुर के त्यागीवाड़ा मोहल्ले में रहता है। वह मजदूरी करता है। उसकी बेटी नाजीन ( 5) यूपी स्थित अपने गांव में ही रहती थी। वह कभी-कभी यहां अपने माता-पिता के पास आकर भी रहती थी। नाजीन अगस्त में गुरुग्राम आई थी। यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए एमआर अभियान के तहत उसका टीकाकरण भी हुआ था।
विज्ञापन


30 अगस्त के आसपास उसे बुखार हुआ और गले में सूजन रहने लगी। उसे पास के निजी अस्पताल में दिखाया गया, लेकिन इस बीमारी का पता नहीं लगा और दवा लेने से उसे कोई फर्क नहीं पड़ा। परिजनों ने 3 सितंबर को उसे सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में भी दिखाया। यहां भी जांच में डिप्थीरिया का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में ले गए। जहां जांच के बाद उसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बच्ची का इलाज किया गया और उसे दवा दी गई। बाद में परिजन उसे गांव ले गए। 

इसी बीच 11 सितंबर को यूपी स्थित गांव में उसकी मौत हो गई। जिला स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की जानकारी बच्ची की मौत के करीब 20 दिन बाद मिली है। दिल्ली स्थित अस्पताल की ओर से डब्ल्यूएचओ को मामले की रिपोर्ट दी गई थी जिसमें डिप्थीरिया से मौत का खुलासा हुआ। 

बच्ची गुरुग्राम की रहने वाली नहीं थी। उसका इलाज भी दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। यहां वह अपने माता-पिता के पास आई हुई थी। उसे डिप्थीरिया की पुष्टि हुई थी। यूपी के गांव में ही उसकी मौत हुई। -डॉ. नीलम थापर, उप-सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed