{"_id":"350dab3029e8673ed096cb7d133dc2c1","slug":"minor-fire-breaks-out-at-delhi-vidhan-sabha-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में सत्येंद्र जैन के कमरे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में सत्येंद्र जैन के कमरे में लगी आग
Updated Tue, 26 May 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले ही मंगलवार को विधानसभा में आग लगने से हंगामा मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विधानसभा स्थित मंत्री सत्येंद्र जैन के कमरे में मामूली आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने आग बुझाई। इस वक्त आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने का कारण कमरे में लगे एसी का शॉट सर्किट कर जाना है।