फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor caught brandishing weapon on social media, supplier also arrested

Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला नाबालिग पकड़ा, सप्लायर भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
- अपराध शाखा ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए, हथियार तस्करी गिरोह की जांच तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक नाबालिग और उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नवीन उर्फ विवेक (27) के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी पहले भी अवैध हथियार तस्करी के तीन मामलों में शामिल रह चुका है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग सोशल मीडिया पर हथियार के साथ तस्वीरें साझा कर रहा है। जांच के दौरान नाबालिग को तुगलकाबाद इलाके से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल उसे किशन नामक युवक ने दी थी।




जांच आगे बढ़ाने पर पता चला कि किशन को यह हथियार सोनिया विहार निवासी नवीन ने बेचा था। इसके बाद पुलिस ने नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए द्वारका स्थित वैगास मॉल के पास सोया चॉप की दुकान चलाता था, जबकि पर्दे के पीछे हथियार तस्करी में शामिल था। पूछताछ में नवीन ने खुलासा किया कि वह उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न गिरोहों को सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed