फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor Boy reached airport on bicycle in Faridabad

साइकिल पर सवार होकर नाबालिक पहुंचा एयरपोर्ट, ऐसे ले लिया विमान का टिकट

Sat, 24 Nov 2018 07:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 24 Nov 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
Minor Boy reached airport on bicycle in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर

सेक्टर-3 से 12 साल का बच्चा शुक्रवार देर शाम साइकिल लेकर घर से निकल गया लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच-पड़ताल में पुलिस को उसकी साइकिल नहर किनारे मिली तो सभी घबरा गए। 

विज्ञापन


मगर कुछ देर बाद ही बच्चे की मां के मोबाइल फोन पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर विस्तारा एयरलाइंस से बेंगलूरू की टिकट बुक होने के भुगतान का संदेश आया तो पुलिस ने तुरंत आईजीआई एयरपोर्ट पर संपर्क कर बच्चे को विमान में चढ़ने से रुकवाया। फिर उसे परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम को पति-पत्नी बाजार गए थे। रात को करीब 8 बजे लौटे। उस समय उनका इकलौता बेटा घर पर नहीं था। घर में उसकी साइकिल, स्कूल बैग, उनकी पत्नी का क्रेडिट कार्ड व कुछ अन्य सामान भी गायब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत पुलिस में की गई। सेक्टर-3 चौकी प्रभारी एसआई रामनाथ ने बच्चे की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगा दी। थोड़ी देर में पुलिस को बच्चे की साइकिल आगरा नहर किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। इस पर पुलिस और परिजनों की चिंता बढ़ गई। 

मां के मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान का आया संदेश

अभी पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि बच्चे की मां के मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से आईजीआई एयरपोर्ट पर बेंगलूरू की टिकट बुक होने के भुगतान का संदेश आया। इसके बारे में महिला ने चौकी प्रभारी रामनाथ को बताया तो उन्होंने आईजीआई एयरपोर्ट पर संपर्क कर 12 साल के अकेले बच्चे को बेंगलूरू के विमान में सवार न होने देने के लिए कहा। 

उन्होंने यहां से एक टीम बच्चे को लेने के लिए एयरपोर्ट पर भेज दी। वहां से बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। दरअसल, बच्चे की मौसी बेंगलूरू में रहती हैं। हालांकि, बच्चे ने मौसी से मिलने जाने की बात से इनकार कर वहां घूमने की बात बताई है। 

12 साल के बच्चे को मिला टिकट 
इस मामले में विमान कंपनी की लापरवाही भी कम नहीं है। चौकी प्रभारी एसआई रामनाथ ने बताया कि उन्होंने विमान कंपनी के अधिकारियों से बात भी की थी कि आखिर 12 साल के बच्चे को टिकट जारी करने से पहले उन्होंने उसके माता-पिता के बारे में क्यों नहीं पूछा या कोई और पड़ताल क्यों नहीं की। यदि बच्चा विमान में सवार होकर चला जाता है और बेंगलूरू एयरपोर्ट से निकल कर कहीं भटक जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed