फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister was inaugurating the Women's Police Station men gangraped the girl.

जब मंत्री जी लोकार्पण कर रहे थे हवसी दरिंदे युवती को नोंच रहे थे

Sat, 29 Aug 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Aug 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
Minister was inaugurating the Women's Police Station men gangraped the girl.

जिस समय केंद्रीय राज्य मंत्री महिला थाने का लोकार्पण कर रहे थे उसी समय सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में एक लड़की को चार दरिंदे हवस का शिकार बना रहे थे।

विज्ञापन


घर पर अकेली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। सेक्टर 55 थाने से पीड़िता को महिला थाने भेज दिया गया।

शुक्रवार की सुबह परिवार के पुरुष सदस्य काम पर गए थे और महिलाएं आस-पड़ोस में मिलने गई थीं। अकेली किशोरी को देख कर पड़ोस का रहने वाला विनोद अपने तीन दोस्तों के साथ घर में घुस गया।

विज्ञापन

बारी-बारी से करते रहे दुष्कर्म

Minister was inaugurating the Women's Police Station men gangraped the girl.

आरोप है कि विनोद और उसके साथियों ने किशोरी को दबोच कर उसका मुंह बंद कर लिया और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती के रोने चिल्लाने पर परिवार के सदस्य घर की ओर दौड़े।

महिलाओं को आता देख विनोद अपने साथियों के साथ भाग निकला। पीड़िता का कहना है कि वह दो आरोपियों को पहचानती है जबकि दो को देख कर पहचान लेगी।

महिला थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की तस्दीक की जा रही है, जिसके बाद केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed