{"_id":"66a1293164728bdd740bf33d","slug":"minister-saurabh-bhardwaj-said-there-is-no-fear-of-police-among-criminals-in-delhi-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिल्ली में खुलेआम हो रहा अपराध': अपराधियों में नहीं पुलिस का खौफ, पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी; आप का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दिल्ली में खुलेआम हो रहा अपराध': अपराधियों में नहीं पुलिस का खौफ, पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी; आप का दावा
Wed, 24 Jul 2024 09:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 24 Jul 2024 09:48 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में हो रहे अपराध को लेकर केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर तीखा हमला बोला है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए दावा किया कि पिछले कई महीनों से दिल्ली के क्राइम वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में हो रहे अपराध को लेकर केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर तीखा हमला बोला है। आप नेताओं का आरोप है कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था लगातार चरमरा रही है। अपराधियों में दिल्ली पुलिस का खौफ नहीं है और वो खुलेआम सीसीटीवी कैमरे के सामने संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों को सुरक्षा देने के लिए सीसीटीवी लगाए हैं, लेकिन ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें निडर होकर गंभीर अपराध करते देखे जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस व कानून-व्यवस्था केंद्र और उपराज्यपाल के अधीन आती है, लेकिन वो कोई काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए दावा किया कि पिछले कई महीनों से दिल्ली के क्राइम वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं कि वो खुल्लम-खुल्ला सीसीटीवी कैमरे के सामने मर्डर जैसी वारदात करने में भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। दिल्ली में ये बातें लगभग आम हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के पुलिस थानों में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी है।
विज्ञापन