{"_id":"5f72bad7f68efa596b6fb584","slug":"minister-ramesh-pokhariyal-nishank-to-address-students-via-online-medium-to-discuss-on-new-education-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर को छात्रों के सवालों के जवाब देंगे निशंक, नई शिक्षा नीति पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर को छात्रों के सवालों के जवाब देंगे निशंक, नई शिक्षा नीति पर होगी चर्चा
Tue, 29 Sep 2020 10:10 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एक अक्तूबर को छात्रों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री नई शिक्षा नीति पर छात्रों के सवालों के जवाब देंगे। इस दौरान निशंक नई शिक्षा नीति से स्कूली और उच्च शिक्षा में आने वाले बदलावों के बारे में भी बताएंगे।
विज्ञापन
निशंक ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को छात्रों को नई शिक्षा नीति पर उनके सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। इसलिए वे इस दिन उनके अधिकारिक फेसबुक, ट्विटर पेज के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारिक पेज पर भी ऑनलाइन जुड़ें।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक महीना पहले छात्रों से नई शिक्षा नीति पर उनके सवाल मांगे थे। इसी के तहत केंदीय मंत्री कार्यक्रम में छात्रों से जुड़ेंगे।